नशा मुक्ति जागरुकता रथ को डीसी ने किया रवाना

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

26 जून तक जिलेभर में चलेगा विशेष जनजागरुकता अभियान नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरुकता बढ़ाने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से विशेष जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया. जिले में 26 जून तक विशेष नशा मुक्ति जागरुकता अभियान संचालित किया जायेगा. इसके तहत दो जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों व शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि नशापान व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से प्रभावित करता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की. अभियान के दौरान ऑडियो संदेश, जनसंवाद एवं प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन के लाभों की जानकारी दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola