Jharkhand: निबटा लें जरूरी काम, झारखंड में बुधवार तक बंद रहेंगे बैंक, ATM में कैश की नहीं होगी किल्लत
Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Oct 2022 1:06 PM
दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे लेकिन पर्व त्योहार को देखते हुए कैश की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी. बैंक ने ग्रहाकों से अपील की है कि वे डिजिटल लेन देन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें.
धनबाद : दुर्गापूजा को लेकर सोमवार से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे. इस दौरान ग्राहकों को कैश की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था की गयी है. ग्राहकों से डिजिटल लेन-देन का उपयोग ज्यादा करने की अपील की गयी है. अब बैंक गुरुवार को खुलेंगे. इस दौरान एटीएम में पैसों की कमी नहीं होगी. शनिवार को सभी एटीएम में कैश डाल दिये गये है. आरबीआइ ने सोमवार को कुछ बैंक के चेस्ट खोलने की अनुमति दी है. लिहाजा सोमवार को भी एटीएम में कैश डाला जायेगा.
ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक व अन्य बैंकों ने खास तैयारी की है. एसबीआइ ने ग्राहकों के लिए ऑन साइट एटीएम सेवा 24 घंटे उपलब्ध रखने की तैयारी की है. बैंक का दावा है कि उसके 199 एटीएम में पैसों की कमी नहीं होगी.
एक टीम एटीएम की मॉनिटरिंग करेगी. पैसा खत्म होने के आधे घंटे के अंदर कैश डाल दिया जायेगा. त्योहारों के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की जा रही है. एटीएम में पैसों की किल्लत नहीं होगी. 24 घंटे एटीएम में पर्याप्त कैश रहेगा.
मनीष कुमार, आरएम, एसबीआइ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










