Samsung Unpacked 2025: Galaxy S25 FE और Tab S11 सीरीज का धमाकेदार लॉन्च आज
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Sep 2025 8:14 PM
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025
Samsung आज Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में Galaxy S25 FE और Galaxy Tab S11 सीरीज को लॉन्च करेगा. जानें स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा डिटेल्स और नए AI फीचर्स
Samsung आज आयोजित कर रहा है साल का दूसरा बड़ा Galaxy Unpacked इवेंट, जिसमें कंपनी अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Galaxy S25 FE और फ्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S11 सीरीज को लॉन्च करेगी. यह इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और दुनियाभर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
Galaxy S25 FE: Galaxy S सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन
Samsung Galaxy S25 FE को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं, और आज यह ऑफिशियली लॉन्च होने जा रहा है. यह Galaxy S25 लाइनअप का सबसे किफायती हैंडसेट होगा.
संभावित स्पेसिफिकेशन्स:
- 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- Exynos 2400 चिपसेट
- 4900mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग
- Android 16 आधारित One UI 8
कैमरा सेटअप में मिलेगा AI का तड़का
Galaxy S25 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है:
- 50MP प्राइमरी सेंसर
- 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 8MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
सेल्फी कैमरा 12MP का हो सकता है, जिसमें AI आधारित Super HDR और लो-लाइट परफॉर्मेंस को बेहतर किया गया है.
Galaxy Tab S11 और S11 Ultra: फ्लैगशिप टैबलेट्स की नई रेंज
Samsung आज Galaxy Tab S11 सीरीज भी लॉन्च करेगा, जिसमें दो मॉडल शामिल हैं:
- Galaxy Tab S11 Ultra: 14.6-इंच AMOLED डिस्प्ले, 12GB RAM, 256GB स्टोरेज
- Galaxy Tab S11: 11-इंच AMOLED डिस्प्ले, 8GB RAM.
दोनों टैबलेट्स में Dimensity 9400 Plus चिपसेट और S Pen सपोर्ट मिलेगा. Ultra मॉडल को Samsung का अब तक का सबसे पतला टैबलेट बताया जा रहा है.
नए AI फीचर्स से स्मार्टफोन और टैबलेट होंगे और भी स्मार्ट
Samsung इस इवेंट में अपने डिवाइस के लिए नए AI फीचर्स का भी ऐलान कर सकता है:
- फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना
- वीडियो से बैकग्राउंड ऑडियो रिमूव करना
- Generative Edit और Instant Slow Mo जैसे एडवांस टूल्स.
Motorola Edge 60 5G vs Samsung Galaxy A56 5G: कौन है असली बाजीगर?
Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिड-रेंज में धमाकेदार एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










