मोबाइल पेमेंट सर्विस ''सॉफ्टकार्ड'' को खरीदेगी गूगल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 2:29 PM
विज्ञापन
एप्पल की ‘एप्पल पे’ की ही तरह सर्च इंजन जाइंट कंपनी गूगल भी पेमेंट सिस्टम सेवा शुरू करने पर विचार कर रहा है. इसके लिए गूगल मोबाइल पेमेंट कंपनी ‘सॉफ्टर्काड’की खरीद पर दिलचस्पी दिखा रहा है. मजेदार बात है सॉफ्टकार्ड का पूर्व में नाम आइएसआइएस था. खुंखार इस्लामिक आतंकी संगठन आइएसआइएस के नाम से मिलता-जुलता […]
विज्ञापन
एप्पल की ‘एप्पल पे’ की ही तरह सर्च इंजन जाइंट कंपनी गूगल भी पेमेंट सिस्टम सेवा शुरू करने पर विचार कर रहा है. इसके लिए गूगल मोबाइल पेमेंट कंपनी ‘सॉफ्टर्काड’की खरीद पर दिलचस्पी दिखा रहा है.
मजेदार बात है सॉफ्टकार्ड का पूर्व में नाम आइएसआइएस था. खुंखार इस्लामिक आतंकी संगठन आइएसआइएस के नाम से मिलता-जुलता नाम होने के कारण कंपनी ने कुछ ही महीने पहले अपना नाम बदलकर ‘सॉफ्टकार्ड’ कर लिया था.
सूत्रों के मुताबिक गूगल और सॉफ्टकार्ड के बीच का समझौता 100 मिलियन डॉलर से कम का हो सकता है. फिलहाल सॉफ्टकार्ड संयुक्त रूप एटी एंड टी, वेराइजॉन वायरलेस और टी मोबाइल कंपनियों के स्वमित्व के अंदर है.
गूगल ने फिलहाल ऐसे किसी सौदे के बारे में कुछ कहने से मना कर दिया है. वहीं सॉफ्टकार्ड के एक प्रतिनिधी ने कहा कि ‘हम गूगल के साथ विलय की बात अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










