अब कंप्यूटर पर भी कर पाएंगे WhatsApp
Updated at : 17 Dec 2014 1:13 PM (IST)
विज्ञापन

चर्चित मोबाइल मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प जल्द ही अब कंप्यूटर पर काम करेगा. कंपनी ने पहले से ही इस मोबाइल एप्प के डेस्कटॉप वर्जन पर काम करना शुरूकर दिया है. इस एप्प के वेब वर्जन से अब कंप्यूटर के द्वारा मैसेजिंग करना आसान हो जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं […]
विज्ञापन
चर्चित मोबाइल मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प जल्द ही अब कंप्यूटर पर काम करेगा. कंपनी ने पहले से ही इस मोबाइल एप्प के डेस्कटॉप वर्जन पर काम करना शुरूकर दिया है. इस एप्प के वेब वर्जन से अब कंप्यूटर के द्वारा मैसेजिंग करना आसान हो जाएगा.
हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. एक डच वेबसाइट की मानें तो व्हाट्सएप्प के आधुनिक वर्जन में ‘व्हाट्सएप्प वेब’ वर्जन का कोड दिया गया है. इस कोड में वेब वर्जन को लॉग इन करने के साथ-साथ ऑनलाइन स्टेटस ट्रैक करने का संदर्भ भी दिया गया है. इस कोड में फेसबुक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है जिसका मतलब है कि व्हाट्सएप्प के वेब वर्जन सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक अकाउंट लॉगइन की जरूरत नहीं है.
बता दें कि प्रतिद्वंदी मैसेजिंग एप्प जैसे वाइबर, टेलीग्राम, वीचैट और लाइन ने पहले से ही अपने यूजरों को वेब वर्जन की फैसिलीटी दे रहा है. इसलिए यह कहा जा सकता है कि व्हाट्सएप्प के द्वारा शुरु किया जाने वाली यह सर्विस कोई नयी नहीं है.
इस बीच बता दें कि व्हाट्सएप्प पर अबतक सबसे ज्यादा यूजर बेस है. यह आंकड़ा करीब 600 मिलियन तक पहुंच चुका है. अगर व्हाट्सएप्प अपने नये वर्जन के साथ आती है तो उम्मीद है कि इतना ही बड़ा यूजर बेस एप्प के वेब क्लाइंट को भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




