GOOGLE ने हिंदी में शुरु की विज्ञापन सेवा
Updated at : 16 Dec 2014 1:37 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन सर्च इंजन कंपनी में शुमार गूगल ने अपने डिस्पले नेटवर्क पर हिंदी में विज्ञापन सेवा शुरूकर दी है. गूगल के इस पहल से अब विज्ञापनदाता दुनिया भर में करीब 50 करोड़ हिंदीभाषियों तक पहुंच बना सकेंगे. गूगल ने एक बयान में कहा कि भारतीय भाषाओं के विकास […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन सर्च इंजन कंपनी में शुमार गूगल ने अपने डिस्पले नेटवर्क पर हिंदी में विज्ञापन सेवा शुरूकर दी है. गूगल के इस पहल से अब विज्ञापनदाता दुनिया भर में करीब 50 करोड़ हिंदीभाषियों तक पहुंच बना सकेंगे.
गूगल ने एक बयान में कहा कि भारतीय भाषाओं के विकास को बल देने के अपने प्रयासों के तहत कंपनी ने यह कदम उठाया है. इसके अनुसार विद्धापन दाताअब से हिंदी भाषा में भी अपने विज्ञापन दे पाएंगे.
एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में 50 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं. कंपनी का कहना है कि उसकी इस पहल से वैश्विक विज्ञापनदाता भारत की सबसे तेजी से बढते आनलाइन उपयोक्ताओं से संपर्क साध सकेंगे.
कंपनी ने उम्मीद जतायी है कि इससे हिंदी वेब दुनिया की वृद्धि को बल मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




