एलायंस जूट मिल में करंट लगने से श्रमिक की हो गयी मौत

उत्तर 24 परगना के जगदल स्थित एलायंस जूट मिल में काम के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गयी
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के जगदल स्थित एलायंस जूट मिल में काम के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गयी. मृतक का नाम पवन सिंह (69) बताया गया है. वह मिल में इलेक्ट्रिक विभाग में काम करते थे. बताया गया कि दो वर्ष पहले ही वह रिटायर्ड हो चुके थे. इसके बाद भी वह काम कर रहे थे और मिल के क्वार्टर में ही रहते थे. जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम काम करने के दौरान उन्हें बिजली का झटका लगा और वह अचेत होकर गिर पड़े. मिल प्रबंधन ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, पवन सिंह की मौत की खबर मिलते ही श्रमिक भड़क गये और मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मिल प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि मृतक के परिजनों से मिलकर मुआवजा के बारे में बात की जायेगी. उसके बाद मामला शांत हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




