बंगाल में दुर्गा पूजा की बड़ी समितियों को अब नहीं मिलेगा अनुदान, शुभेंदु अधिकारी ने कर दिया क्लियर

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल में दुर्गा पूजा की बड़ी समितियों को अब नहीं मिलेगा अनुदान, शुभेंदु अधिकारी ने कर दिया क्लियर

शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari: शुक्रवार को न्यूटाउन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा अनुदान को लेकर अपनी स्थिति साफ की.

विज्ञापन

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

Suvendu Adhikari: मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पिछली सरकार द्वारा धर्म के आधार पर दिये दिये जा रहे अनुदानों को बंद करने का आदेश दिया था. ऐसे में बंगाल के दुर्गापूजा कमेटियों के पदाधिकारियों के मन में दुर्गा पूजा के दौरान पिछली सरकार द्वारा दिये जा रहे सरकारी अनुदान को लेकर असमंजस में देखा जा रहा था, कमेटियां का कहना है कि क्या नयी भाजपा सरकार, दुर्गापूजा के दौरान पूजा कमेटियों को वित्तीय सहायता देगी.

दुर्गापूजा की बड़ी कमेटियों को झटका

शुक्रवार को न्यूटाउन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा अनुदान को लेकर अपनी स्थिति साफ की, उन्होंने कहा कि जो लोग उस पैसे से दुर्गापूजा आयोजन करते हैं, हम उन्हें अनुदान देंगे, लेकिन जिन्हें इसकी जरूरत नहीं है, उन्हें नहीं मिलेगा. मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य के बाद माना जा रहा है कि अब बड़ी दुर्गापूजा कमेटियों को दुर्गापूजा अनुदान नहीं मिलेगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता ने शुरू की थी अनुदान देने की परंपरा

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्ता में रहते राज्य की दुर्गापूजा कमेटियों को वित्तीय सहायता देने के लिए दुर्गापूजा अनुदान शुरू किया था. 2018 से तृणमूल सरकार राज्य की दुर्गापूजा कमेटियों को अनुदान दे रही है. पहले साल राज्य के हर क्लब को 10 हजार रुपये दिया था. सरकारी पैसे के इस तरह खर्च होने पर कई सवाल भी उठे थे. लेकिन विपक्ष के इस सवाल के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री ममता ने इसे जारी रखा, पिछले साल, यानी 2025 में, क्लबों को राज्य से 1 लाख 10 हजार रुपये मिले थे.

Also Read: टाटा मोटर्स को फिर बंगाल लायेंगे शुभेंदु अधिकारी, मोदी को बताया परंपराओं के साथ विकास करनेवाला पीएम

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola