ePaper

महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन के बीच यौन उत्पीड़न में फंसे फिल्म निर्माता

Updated at : 08 Sep 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
arindam sil news west bengal bangla film director

बांग्ला फिल्म के निर्देशक अरिंदम सील.

West Bengal News: बांग्ला फिल्म के निर्देशक अरिंदम सील पर अभिनेत्री का उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. उन पर डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने कार्रवाई भी कर दी है.

विज्ञापन

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच एक बांग्ला फिल्म निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. निर्देशकों के संगठन ने इस निर्देशक को अपने संगठन से निष्कासित कर दिया है.

अभिनेत्री ने निर्देशक अरिंदम सील पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी निर्देशक अरिंदम सील को ‘डायरेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया (डीएईआई)’ के गुस्से का भी सामना करना पड़ा है. सील की सदस्यता समाप्त कर दी गई है. डीएईआई ने सील को एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

डायरेक्टर्स के संगठन से निलंबित किए गए अरिंदम सील

डीएईआई के अध्यक्ष सुब्रत सेन और सचिव सुदेशना रॉय ने अरिंदम सील को जो पत्र भेजा है, उसमें कहा है कि आपके खिलाफ लगाए गए कुछ आरोपों और हमारे पास मौजूद प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के कारण डीएईआई ने आपकी सदस्यता खत्म करने का फैसला किया है. आपको अनिश्चितकाल के लिए अथवा आपके खिलाफ आरोपों के गलत साबित होने तक आपको संगठन से निलंबित करने का निर्णय लिया है.

अरिंदम सील बोले- जो हुआ, अनजाने में हुआ

दूसरी तरफ, अरिंदम सील ने अपरोक्ष रूप से अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है. हालांकि, पत्रकारों से उन्होंने कहा है कि उनके जिस व्यवहार को दुर्व्यवहार माना जा रहा है, वह अनजाने में हुआ था. अरिंदम सील का कहना है कि जिस घटना का उल्लेख किया जा रहा है, वह हाल ही में उस वक्त हुई, जब वह एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को एक दृश्य समझा रहे थे.

जब मामला हुआ, तब किसी ने आपत्ति नहीं की

अरिंदम सील ने खुद को पाक साफ बताते हुए यह भी कहा कि उस समय किसी ने उनके द्वारा किए गए काम को या आचरण को गलत नहीं ठहराया. किसी ने आपत्ति नहीं जताई. उन्होंने यह भी दावा किया कि फिल्म में काम करने वाले और घटना के समय मौजूद सभी लोग इस बात की गवाही देंगे कि उन्होंने जो कुछ भी किया, वह अनजाने में हुआ.

बंगाल में कौन फिल्म निर्देशक यौन उत्पीड़न में फंसा?

पश्चिम बंगाल में आरजी कर की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए चल रहे आंदोलन के बीच बांग्ला फिल्म के एक निर्देशक पर अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. डायरेक्टर का नाम अरिंदम सील है. सील को निर्देशकों के संगठन से निकाल दिया गया है.

Also Read

Kolkata Doctor Murder Case: TMC में दरार, जवाहर सरकार ने इस्तीफा देकर बढ़ायी ममता बनर्जी की टेंशन

चिकित्सकों ने मार्च निकालकर राज्यपाल से पीड़िता को इंसाफ दिलाने की अपील की

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola