Kolkata Doctor Murder Case: TMC में दरार, जवाहर सरकार ने इस्तीफा देकर बढ़ायी ममता बनर्जी की टेंशन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता की जूनियर डॉक्टर से हुई दरिंदगी के बाद टीएमसी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बंगाल से राज्यसभा सांसद ने जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है. खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी पर क्या कहा

जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि आप आरजी मेडिकल अस्पताल मामले में सख्त कदम उठाएंगी. आप पुराने ममता बनर्जी की तरह कार्रवाई करेंगी. लेकिन आपने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया. जब तक आपने ठोस कदम उठाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हालांकि उन्होंने अपने पत्र में जल्द शांति बहाल होने की उम्मीद जतायी है.

…ऐसा होता तो स्थितियां हो जाती सामान्य

जवाहर सरकार ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि अगर भ्रष्ट चिकित्सकों के समूह पर कार्रवाई की जाती और अनुचित प्रशासनिक कार्रवाई के दोषियों को निंदनीय घटना के तुरंत बाद दंडित किया जाता, तो राज्य में बहुत पहले ही सामान्य स्थिति बहाल हो गई होती.” लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोलकाता में हो रहे विरोध प्रदर्शन ने पूरे बंगाल को झकझोर कर रख दिया है. टीएमसी सरकार के कुछ पसंदीदा और अनियंत्रित दंबग रवैया के खिलाफ जनता आक्रोश इसका प्रतिबिंब है.

क्या है इस्तीफे की प्रमुख वजह

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी जवाहर सरकार ने दावा किया कि पार्टी नेताओं के एक वर्ग का भ्रष्टाचार में शामिल होना और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना उनके इस फैसले के प्रमुख कारणों में से एक है

Also Read: Kolkata Doctor Murder Case : अभिषेक बनर्जी प्रतिवादी डॉक्टरों से की अपील, आंदोलन चलाइए पर सेवा भी दीजिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि आप आरजी मेडिकल अस्पताल मामले में सख्त कदम उठाएंगी. आप पुराने ममता बनर्जी की तरह कार्रवाई करेंगी. लेकिन आपने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया. जब तक आपने ठोस कदम उठाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हालांकि उन्होंने अपने पत्र में जल्द शांति बहाल होने की उम्मीद जतायी है.