पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों भेजा नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2017 9:46 AM
नयी दिल्ली/कोलकाता: सुप्रीमकोर्ट ने लोकसभा तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के अनुपात के आधार पर प्रतिनिधित्व से जुड़ी एक याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ ने भारत के चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम को भी नोटिस जारी किया. पब्लिक इंटरेस्ट कमेटी […]
नयी दिल्ली/कोलकाता: सुप्रीमकोर्ट ने लोकसभा तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के अनुपात के आधार पर प्रतिनिधित्व से जुड़ी एक याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ ने भारत के चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम को भी नोटिस जारी किया. पब्लिक इंटरेस्ट कमेटी फॉर सेड्यूलिंग स्पेस्फिक एरियाज की ओर से दायर याचिका पर शीर्ष न्यायालय ने ये नोटिस जारी किये.
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के जरिये दायर याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि संवैधानिक जरूरतों के बावजूद केंद्र, चुनाव आयोग और राज्य सरकार अनुपात के मुताबिक अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के अपने संवैधानिक दायित्व को पूरा करने में विफल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










