पार्किंग शुल्क के लिए कार चालक पर हमला, आरोपी अरेस्ट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 1:06 AM

विज्ञापन

पार्किग शुक्ल को लेकर हुए विवाद में कार चालक के सिर पर रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर

पार्किग शुक्ल को लेकर हुए विवाद में कार चालक के सिर पर रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है. यह घटना शनिवार रात बैरकपुर छावनी के अंतर्गत धोबीघाट में पार्किंग क्षेत्र में हुई.

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात संजय साधुखां बेराचंपा से कार लेकर बैरकपुर धोबीघाट आया था. वह मालिक के परिवार को छोड़ने आया था. उसने बैरकपुर छावनी के अंतर्गत धोबीघाट में पार्किंग क्षेत्र में कार छोड़ दी और मालिक के परिवार में से एक को छोड़ने के लिए घाट पार कर श्रीरामपुर चला गया. वापस जाते समय पार्किंग जोन के एक युवक ने कार चालक से 50 रुपये की मांग की. लेकिन चालक 30 रुपये देने को ही तैयार था.

आरोप है कि पार्किंग में मौजूद युवक ने चेतावनी दी कि अगर 50 रुपये नहीं दिये, तो वह कार ले जाने नहीं देगा. इसे लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गयी. बताया गया कि इसी दौरान युवक ने रॉड से ड्राइवर के सिर पर वार कर दिया. कार मालिक के परिजन और स्थानीय लोग उसे लहूलुहान हालत में कैंटोनमेंट बोर्ड अस्पताल ले गये. उसके बाद पीड़ित चालक ने बैरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर बैरकपुर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola