बंगाल में 30+30=100, 60 सीटों की वोटिंग के बाद 100 पर जीत का दावा, छह चरणों का बाकी मतदान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2021 4:31 PM
Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है. दोनों चरणों में 60 सीटों पर वोटिंग हुई है. इसके बाद नेताओं ने अजब-गज़ब दावे कर डाले हैं. कहने का मतलब है कि दोनों चरणों में 60 सीटों पर वोटिंग हुई और 100 सीटों पर जीत के दावे किए जा रहे हैं.
Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है. दोनों चरणों में 60 सीटों पर वोटिंग हुई है. इसके बाद नेताओं ने अजब-गज़ब दावे कर डाले हैं. कहने का मतलब है कि दोनों चरणों में 60 सीटों पर वोटिंग हुई और 100 सीटों पर जीत के दावे किए जा रहे हैं.
अगर पहले चरण की बात करें तो 27 मार्च को 5 जिलों की 30 सीटों और 1 अप्रैल को 4 जिलों की 30 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है. दोनों चरणों की वोटिंग के बाद बीजेपी ने 60 में से 50 सीट जीतने का दावा किया है. दूसरी तरफ टीएमसी की तरफ से भी ऐसा ही दावा किया गया है. जवाब 2 मई को सामने आएगा.
Also Read: अब गिरिराज सिंह की ममता को चुनाव लड़ने की चुनौती, ‘समगोत्री’ का हवाला देकर पूछा- कहां जाएंगी दीदी?
आज और आगे भी आपको 30 + 30 का रिजल्ट 60 मिलेगा. लेकिन, पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव में सारे गणित के फॉर्मूले फेल हो चुके हैं. दोनों चरणों के चुनाव की वोटिंग के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि बीजेपी को क्लीन स्वीप मिली है. दोनों चरणों में बीजेपी 50 सीट जीतने जा रही है.
दूसरी तरफ टीएमसी सुप्रीमो और नंदीग्राम सीट से कैंडिडेट ममता बनर्जी ने भी ऐसा ही दावा किया है. ममता बनर्जी के मुताबिक टीएमसी की दोनों चरणों में 50 सीटों पर जीत पक्की है. हालांकि, अभी भी छह चरणों का मतदान बाकी है और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम दो मई को निकलने वाले हैं.
कालचीनी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक सभा को संबोधित किया. इसमें अमित शाह ने दावा किया बीजेपी पहले दो चरण में क्लीन स्वीप करेगी. अमित शाह ने आगे कहा कि हम 60 सीटों के चुनाव में 50 पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं. बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. दूसरी तरफ टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी ऐसा ही दावा किया है. ममता बनर्जी की मानें तो दो चरणों की वोटिंग को देखते हुए टीएमसी को 50 सीटें जीतने का पक्का भरोसा है.
Also Read: अब ‘दीदी’ चलीं ‘बाबा’ की चाल, राहुल गांधी के आसरे चुनाव जीतेंगी ममता? 2019 की तर्ज पर 2021 का प्रचार…
बंगाल चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग के बारे में बात करें तो पहले चरण में 5 जिलों की 30 सीटों पर 84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. जबकि, दूसरे चरण में 4 जिलों की 30 सीटों पर करीब 80 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. दोनों चरणों के बाद दावे भी हैं, उस पर पलटवार भी. कोई जीत के दावे कर रहा है तो कोई दूसरों की हार के दावे में उलझा है. इन सबके बीच बाकी बचे छह चरणों पर नजरें हैं. बंगाल में 29 अप्रैल को आठवें और अंतिम फेज की वोटिंग होगी. इसके बाद 2 मई को ‘रिजल्ट डे’ पर नतीजे निकलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










