छात्रा की हत्या का मूल आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2018 5:02 AM

विज्ञापन

हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक के चियाड़ा गांव की छात्रा की हत्या के मूल आरोपी को हावड़ा के कुलगाछिया से गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के तीन दिन बाद कुलगाछिया से शेख हमीदुल अली खान को तमलुक व कोलाघाट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. कोलाघाट थाने के प्रभारी काशीनाथ चौधरी ने बताया कि […]

विज्ञापन
हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक के चियाड़ा गांव की छात्रा की हत्या के मूल आरोपी को हावड़ा के कुलगाछिया से गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के तीन दिन बाद कुलगाछिया से शेख हमीदुल अली खान को तमलुक व कोलाघाट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. कोलाघाट थाने के प्रभारी काशीनाथ चौधरी ने बताया कि हमीदुल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
हमीदुल ने पुलिस को बताया कि गत 30 मई को पीड़ित छात्रा के घर में जब कोई नहीं था तब हमीदुल उसके आम के पेड़ से आम तोड़ने लगा. यह देखकर पीड़िता ने प्रतिवाद किया. इस पर हमीदुल ने पहले उसकी पिटाई की. फिर घर के करीब उसके साथ दुष्कर्म किया और छात्रा के चिल्लाने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हमीदुल ने इसके बाद उसके शव को पत्तियों से ढक दिया. छात्रा के लापता होने के बाद जब उसकी तलाश की जा रही थी तब हमीदुल इलाके में ही था. अगले दिन रात को हमीदुल शव को दूर जंगल में फेंक आया.
वहां से शव को करने के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी और मंगलवार को हावड़ा के कुलगाछिया से उसे गिरफ्तार किया गया. उल्लेखनीय है कि गत 30 मई को तमलुक के चियाड़ा गांव की नौवीं कक्षा में पढ़नेवाली छात्रा लापता हो गयी थी. दो जून को उसका शव जंगल में मिला था. पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस सुपर वी सोलोमन नेशकुमार ने कहा कि घटना के बाद संदिग्धों की सूची बनायी गयी और निगरानी शुरू की गयी.
हमीदुल भी इस सूची में था. उसकी गतिविधियों को देखकर संदेह और गहरा हुआ. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसे गिरफ्तार करने में हावड़ा जिला पुलिस ने भी सहयोग किया. बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola