राजबांध में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2018 4:51 AM
विज्ञापन
पानागढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर मंगलवार को पानागढ़ के राजबांध में दुर्गापुर इंस्टीट्यूट फायर सेफ्टी मैनेजमेंट ने वृक्षारोपण किया. मौके पर संस्था के अधिकारी समेत कांकसा ग्राम पंचायत समिति के उपसभापति चिन्मय मंडल तथा इलाके के छात्र छात्राएं उपस्थित थे. छात्र-छात्राओं को लेकर गीत-संगीत के साथ ही पर्यावरण दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित […]
विज्ञापन
पानागढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर मंगलवार को पानागढ़ के राजबांध में दुर्गापुर इंस्टीट्यूट फायर सेफ्टी मैनेजमेंट ने वृक्षारोपण किया. मौके पर संस्था के अधिकारी समेत कांकसा ग्राम पंचायत समिति के उपसभापति चिन्मय मंडल तथा इलाके के छात्र छात्राएं उपस्थित थे. छात्र-छात्राओं को लेकर गीत-संगीत के साथ ही पर्यावरण दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी.
विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. पर्यावरण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि कांकसा पंचायत समिति के उपाध्यक्ष चिन्मय मंडल ने कहा कि हम लोग जब तक प्लास्टिक बैग के व्यवहार को लेकर जागरूक नहीं होंगे तब तक दूसरों को भी जागरूक नहीं कर सकते हैं. प्लास्टिक के इस जंजाल से निजात मिलने के बाद ही हम लोग पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कर सकते हैं. संस्था के संस्थापक डायरेक्टर सिद्धार्थ रंजन बसाक समेत सेंट जॉन, डॉ चक्रवर्ती आदि गणमान्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










