पर्यावरण को स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाये रखने का लिया संकल्प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2018 4:51 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : ग्रुप केंद्र केरिपुबल दुर्गापुर अमरावती परिसर में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर इस ग्रुप केंद्र परिसर में उपस्थित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ग्रुप केंद्र में स्थित परिवार आवास क्षेत्र, तालाब एवं अन्य क्षेत्रों में श्रमदान […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : ग्रुप केंद्र केरिपुबल दुर्गापुर अमरावती परिसर में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर इस ग्रुप केंद्र परिसर में उपस्थित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ग्रुप केंद्र में स्थित परिवार आवास क्षेत्र, तालाब एवं अन्य क्षेत्रों में श्रमदान किया गया तथा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर डीएस लक्खा, पुलिस उपमहानिरीक्षक (रेंज कार्यालय) केरिपुबल, दुर्गापुर विनय कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, केरिपुबल दुर्गापुर एवं अन्य अधिकारियों/कार्मिकों के साथ कैंप परिसर में सफाई अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण किया गया. इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम "बीट द प्लास्टिक पोलूशन" के बारे में इस ग्रुप केंद्र में स्थित "परिवार कल्याण केंद्र" में पर्यावरण में प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण एवं नुकसान के संदर्भ में जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
चूंकि यह ग्रुप केंद्र पहले से ही पॉलीथिन मुक्त घोषित किया जा चुका है. अतः इस अवसर पर आज के दिन इस ग्रुप केंद्र में रह रहे सभी पारिवारिक सदस्यों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हम कैम्प परिसर के पर्यावरण को हमेशा स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाए रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










