बायो टॉयलेट के सैंपल का उद्घाटन होगा आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2018 1:03 AM
विज्ञापन
आसनसोल : ट्रेनों में लगाये गये नये बायो टॉयलेट को सही ढंग से उपयोग करने को लेकर रेल यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर इसकी जानकारी दी जायेगी. रेल मंडल के सीनियर डीएमई पीपी हालदार ने बताया कि यात्रियों को उन्नत परिसेवा देने के तहत बहुत से ट्रेनों में नये ओर अत्याधुनिक बायो टॉयलेट लगाये […]
विज्ञापन
आसनसोल : ट्रेनों में लगाये गये नये बायो टॉयलेट को सही ढंग से उपयोग करने को लेकर रेल यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर इसकी जानकारी दी जायेगी. रेल मंडल के सीनियर डीएमई पीपी हालदार ने बताया कि यात्रियों को उन्नत परिसेवा देने के तहत बहुत से ट्रेनों में नये ओर अत्याधुनिक बायो टॉयलेट लगाये गये हैं.
परंतु जानकारी व उपयोग के अभाव में यात्री इन बायो टॉयलेटस का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बायो टॉयलेट में यात्रियों द्वारा पानी की बोतलें, प्लास्टिक ओर पोलिथिन फेंक देने से टॉयलेट का मार्ग अवरूद्ध हो जाने से काफी परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर बायो टॉयलेट के उपयोग के लिए एक सेंपल बनाया गया है.
जिसका उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक मंगलवार को करेंगे. प्लेटफॉर्म पर बनाये गये बायो टायलेट के दोनों ओर हिंदी, बांग्ला भाषा में इसके उपयोग संबंधी दिशा निर्देश लिखे गये हैं. पूर्व रेलवे अंतर्गत मालदा, सियालदह, हावडा मंडलों में सर्वप्रथम आसनसोल मंडल में बायो टॉयलेट को लेकर जागरूकता ओर उपयोग विधि की जानकारी दी जायेगी. इससे यात्री इन टॉयलेट का सही ढंग से उपयोग कर सकेंगे व यात्रियों को बेहतर व आधुनिक परिसेवा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










