अंडाल में चला स्वच्छता अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2018 12:37 AM
विज्ञापन
आसनसोल : पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल 25 मई से समुचित रूप से माहव्यापी दीर्घ कार्यक्रम स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” चला रहा है. इसका समापन 24 जून को होगा. इसका उद्देश्य लोगों, रेलकर्मियों और रेल उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ सुंदर और हरा-भरा रेलवे परिसर के साथ-साथ ट्रेनों के महत्व के बारे में जागरुक करना और उन्हें अनवरत […]
विज्ञापन
आसनसोल : पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल 25 मई से समुचित रूप से माहव्यापी दीर्घ कार्यक्रम स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” चला रहा है. इसका समापन 24 जून को होगा. इसका उद्देश्य लोगों, रेलकर्मियों और रेल उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ सुंदर और हरा-भरा रेलवे परिसर के साथ-साथ ट्रेनों के महत्व के बारे में जागरुक करना और उन्हें अनवरत रूप से ऐसी स्थिति में रखे जाने की जानकारी देना है.
इस अवधि के दौरान स्वच्छता और स्टेशनों एवं ट्रेनों में सामान्य साफ-सफाई का संदेश फैलाने का काम किया जायेगा. सोमवार को सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (अंडाल) की मौजूदगी में अंडाल स्टेशन पऱ गहन स्वच्छता अभियान चालाया गया. उन्होंने यात्रियों एवं सफाईकर्मियों से स्वच्छता पर पारस्परिक वार्तालाप भी किया. भारत स्काउट एंड गाइड के कार्यकर्ताओं द्वारा अंडाल स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन तथा उनके द्वारा सफाई पर कैंपेन भी किया गया. रेलवे में बेहतर सेवा तथा अन्वेषण के प्रयोजन से यात्रियों एवं सफाईवालों से एक फीडबैक भी लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










