अवैध डिपो से 143 टन कोयला जब्त

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : इसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत डामालिया इलाके में स्थित कोयला डिपो में छापेमारी कर मंगलवार को कंपनी के सुरक्षा विभाग की क्विक रेस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी कैप्टेन तन्मय दास के निर्देश पर एरिया सुरक्षा टीम के साथ संयुक्त छापेमारी कर 143 टन अवैध कोयला जब्त किया. श्री दास ने बताया […]

विज्ञापन

आसनसोल : इसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत डामालिया इलाके में स्थित कोयला डिपो में छापेमारी कर मंगलवार को कंपनी के सुरक्षा विभाग की क्विक रेस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी कैप्टेन तन्मय दास के निर्देश पर एरिया सुरक्षा टीम के साथ संयुक्त छापेमारी कर 143 टन अवैध कोयला जब्त किया.

श्री दास ने बताया कि डामालिया इलाके में अवैध कोयला खनन की सूचना पर क्यूआरटी को मंगलवार को निगरानी के लिए भेजा गया. टीम ने वहां अवैध डिपो देखा. स्थानीय सुरक्षा टीम को लेकर वहां छापेमारी कर 143 टन अवैध कोयला बरामद किया गया. उसे स्थानीय कोलियरी डिपो में जमा कराया गया. छापेमारी का नेतृत्व मुख्यालय के सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने किया. सुरक्षा अवर निरीक्षक गोपाल भारद्वाज, अशोक सिंह, सुरेश पासवान आदि शामिल थे. प्राथमिकी रानीगंज थाने में दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola