एक सितंबर से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना : मंत्री
Edited by AMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी व कूड़ा-कचरा फैलानेवालों के खिलाफ सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी व कूड़ा-कचरा फैलानेवालों के खिलाफ सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है. सड़कों, बस स्टैंडों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने या पान की पीक थूकनेवालों से जुर्माना वसूला जायेगा. मंगलवार सुबह नगर निगम एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सिटी सेंटर बस स्टैंड में झाड़ू लगा कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. निर्मल बंधु-निर्मल साथी की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जिला मजिस्ट्रेट पोन्नमबलम एस, दुर्गापुर नगर निगम आयुक्त अबुल कलाम आजाद इस्लाम, शहरी विकास विभाग के अधिकारी व निर्मल बांग्ला अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे.एक सितंबर से सख्त कार्रवाई
अग्निमित्रा पाल ने कई दुकानों के सामने जमा कचरा साफ किया और दुकानदारों से परिसर स्वच्छ रखने की अपील की. उन्होंने बस स्टैंड से सटे गैरेजों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से कचरा सड़क या नालियों में नहीं फेंकने को कहा. बस चालकों और परिवहन कर्मियों को भी स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया.घर-घर पहुंचेगी वेस्ट कलेक्शन बकेट
मंत्री ने आगे कहा कि एक सितंबर से साक्ष्य के आधार पर गंदगी फैलानेवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी और जुर्माना 100 रुपये से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि गंदगी से डेंगू समेत कई बीमारियों व रोगों का खतरा बढ़ता है. इसी उद्देश्य से 15 जून से 20 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व तृणमूल सरकार के समय मिशन निर्मल बांग्ला परियोजना में अनियमितताएं हुई थीं. मंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक घर तक नई वेस्ट कलेक्शन बकेट पहुंचाने और स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्मल बंधु और निर्मल साथी स्वच्छ बंगाल के निर्माण में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं तथा इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










