17 को मुशायरा, 18 को होगी कव्वाली

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल उत्सव की सफलता के बाद कमेटी ने लिया निर्णय हिंदी सांस्कृतिक आयोजन का निर्णय मंत्री मलय से चर्चा के बाद आसनसोल : स्थानीय सुकांत मैदान में द्वितीय आसनसोल उत्सव 2017 की उपलब्धियों को साझा करते हुए उत्सव कमेटी के संयुक्त सचिव सह मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक ने कहा कि इसकी सफलता हो देखते […]

विज्ञापन

आसनसोल उत्सव की सफलता के बाद कमेटी ने लिया निर्णय

हिंदी सांस्कृतिक आयोजन का निर्णय मंत्री मलय से चर्चा के बाद
आसनसोल : स्थानीय सुकांत मैदान में द्वितीय आसनसोल उत्सव 2017 की उपलब्धियों को साझा करते हुए उत्सव कमेटी के संयुक्त सचिव सह मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक ने कहा कि इसकी सफलता हो देखते हुए कमेटी स्तर से तीसरे आसनसोल उत्सव के आयोजन को लेकर सकारात्मक तैयारियां की जायेंगी. उन्होंने कहा कि जनांकाक्षा को देखते हुए कमेटी के स्तर से 17 नवंबर को बाबू तालाब फुटबॉल मैदान में ऑल इंडिया मुशायरा एवं 18 नवंबर को डॉ बीसी रॉय रोड रिलायंस मार्केट के निकट क व्वाली का आयोजन किया जायेगा.
संयुक्त सचिव श्री घटक ने कहा कि बीते तीन नवंबर से 12 नवंबर तक आयोजित आसनसोल उत्सव में प्रत्येक संध्या दर्शकों की भारी भीड़ जुटी. देर रात उत्सव मेला में उमड़ते दर्शकों के लिए चार टिकट काउंटर कम पड़ गये. कमेटी सदस्यों ने उत्सव के सफलता के लिए शिल्पांचलवासियों का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि उर्दू भाषियों के लिए आसनसोल उत्सव कमेटी रेलपार में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी.
कमेटी के उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, उपाध्यक्ष कुर्बान अली एवं बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर के नेतृत्व में 17 नवंबर को बाबू तालाब फुटबॉल मैदान में ऑल इंडिया मुशायरा एवं 18 नवंबर को डॉ बीसी रॉय रोड रिलायंस मार्केट के निकट क व्वाली का आयोजन किया जायेगा. श्री घटक ने कहा कि हिंदी भाषियों के लिए भी उत्सव कमेटी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार कर रही है. राज्य के श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक के साथ उत्सव कमेटी सदस्य बैठक कर हिंदी के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर योजना बनायेंगे.
कमेटी के संयुक्त सचिव सह बोरो चेयरमैन अनिमेष दास ने कहा कि आसनसोल उत्सव में सभी भाषा के लोग आये थे. मुशायरा और क व्वाली सिर्फ उर्दूभाषियों की नहीं, सभी भाषा के लोग समान रूप से पसंद करते हैं. बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, उत्सव कमेटी के उपाध्यक्ष सह पार्षद नसीम अंसारी, उपाध्यक्ष सह पार्षद स्वपन बनर्जी, उपाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद कुर्बान अली, चंद्र शेखर कुंडू, अजय प्रसाद, शुभाशिष दास व कमेटी सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola