Lok Sabha Election 2024 : 21 को बंगाल में अमित शाह व राजनाथ सिंह, करेंगे जनसभाएं

Lok Sabha Election 2024 : जानकारी के अनुसार, शाह 21 अप्रैल को दार्जिलिंग लाेकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं, राजनाथ 21 अप्रैल को मुर्शिदाबाद, मालदा उत्तर व दार्जिलिंग में जनसभाएं करेंगे.
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है. उस दिन उत्तर बंगाल की तीन सीटों (दार्जिलिंग, बालुरघाट व रायगंज) के लिए भी वोट डाले जायेंगे. इसके तहत भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बंगाल आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, शाह 21 अप्रैल को दार्जिलिंग लाेकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं, राजनाथ 21 अप्रैल को मुर्शिदाबाद, मालदा उत्तर व दार्जिलिंग में जनसभाएं करेंगे.
बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार केवल भाजपा ही रोक सकती है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, बंगाल के विकास के लिए यहां भाजपा का मजबूत होना बहुत जरूरी है, भाजपा ही है जो यहां माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है. पूरे देश ने देखा है कि कैसे तृणमूल सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ वह तृणमूल के अत्याचार की पराकाष्ठा थी. भाजपा ने संकल्प लिया है कि वह संदेशखाली के दोषियों को सज़ा दिलवाकर ही रहेगा, उन्हें जेल में ही जिंदगी काटनी पड़ेगी.
बीजेपी के पास नहीं है ‘वोट’ : तृणमूल
तृणमूल का दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्री का बार-बार बंगाल दौरा यह दर्शता है कि उनका ‘असली’ इरादा लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में आकर चुनाव प्रचार करना है. तृणमूल समर्थकों का कहना है कि बीजेपी के पास ‘वोट’ नहीं है जिसके लिए शाह बंगाल आ रहे हैं. तृणमूल के आईटी सेल के एक नेता के मुताबिक,अमित शाह बंगाल में वोट के लिए प्रचार कर लोगों का भरोसा हासिल करने की कोशिश करने आ रहे हैं. उन्होंने बंगाल में फिर से यात्रा सेवा शुरू कर दी है. लेकिन उनके आने का कारण यह है कि वे वोट अब उनकी पार्टी के लिए नहीं हैं. तृणमूल की जीत का परचम लहराने के लिये केंद्रीय गृह मंत्री का बार-बार बंगाल दौरा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




