ePaper

Mamata Banerjee : मालदा में बोलीं ममता बनर्जी, कांग्रेस-सीपीएम को न दें एक भी वोट, यह सब भाजपा का खेल

Updated at : 20 Apr 2024 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : मालदा में बोलीं ममता बनर्जी, कांग्रेस-सीपीएम को न दें एक भी वोट, यह सब भाजपा का खेल

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस व माकपा वोट काटने की नीति अपना रही है. देश में जिन सीटों पर तृणमूल नहीं लड़ रही है, वहां से वे (माकपा व कांग्रेस) चुनाव लड़ें, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल के लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है. अब अगले चरण के तहत होने वाले मतदानों के लिए पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों की तरह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है. शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मालदा उत्तर और मालदा दक्षिण सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया. उन्होंने इस दिन मालदा उत्तर के गाजोल और मालदा दक्षिण के मानिकचक में जनसभाओं को संबोधित किया और केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और माकपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, यहां से भाजपा और कांग्रेस के जो भी उम्मीदवार जीते हैं, उन्होंने क्या बंगाल और यहां के लोगों के हितों को लेकर कोई बात की? उन्होंने मालदा के लोगों के भले के लिए कोई काम किया? सच्चाई यह है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा, कांग्रेस व माकपा भाई-भाई हैं.

बंगाल में भाजपा के खिलाफ कोई असली लड़ाई लड़ रही है तो वह तृणमूल

तीनों यहां एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं. बंगाल में भाजपा के खिलाफ कोई असली लड़ाई लड़ रही है, तो वह तृणमूल ही है. हम यहां भाजपा से लड़ रहे हैं. भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों का गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ मैंने बनाया है. बंगाल में कोई ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन नहीं है, क्योंकि यहां भाजपा की सहयोगी के रूप में माकपा व भाजपा काम कर रही है. इसे याद रखें कि याद भाजपा के अलावा माकपा व कांग्रेस को एक भी वोट न दें. यहां भाजपा का खेल है. मुझे पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल के नेतृत्व में ‘I.N.D.I.A’ की सरकार बनेगी.

भाजपा ने बंगाल में रामनवमी पर भड़कायी हिंसा : ममता बनर्जी

बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस व माकपा वोट काटने की अपना रही नीति

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बंगाल में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस व माकपा वोट काटने की नीति अपना रही है. देश में जिन सीटों पर तृणमूल नहीं लड़ रही है, वहां से वे (माकपा व कांग्रेस) चुनाव लड़ें, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जहां हमारी स्थिति मजबूत है और तृणमूल चुनाव के मैदान में है, तो उन्हें हमपर विश्वास करना होगा. तृणमूल सांसदों ने संसद में लड़ाई लड़ी है. भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर महुआ मोइत्रा को निष्कासित कर दिया गया. बंगाल के लोगों को यह याद रखना होगा कि ‘प्रतिशोध की राजनीति’ के लिए कुछ केंद्रीय योजनाओं की राशि बंगाल को रोक दी गयी.

Mamata Banerjee : असम के सिलचर में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, भविष्य में I.N.D.I.A गठबंधन का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस करेगी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola