ePaper

Mamata Banerjee : शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर किया कटाक्ष कहा, ममता बनर्जी की तस्वीर लगे नोटबुक का हो रहा वितरण

Updated at : 10 Apr 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee :  शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर किया कटाक्ष कहा, ममता बनर्जी की तस्वीर लगे नोटबुक का हो रहा वितरण

Mamata Banerjee : शुभेंदु अधिकारी ने कहा, तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हालांकि, अभी आदर्श आचार संहिता प्रभावी है और मुख्यमंत्री एक जन प्रतिनिधि हैं. इसलिए नोटबुक के कवर पेज और अंदर के पेज पर मुख्यमंत्री की छवियों वाली नोटबुक वितरित करना आचार संहिता का उल्लंघन है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने बुधवार को राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर जम कर हमला बोला. बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से श्री अधिकारी ने कहा कि राज्य में पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है, शिक्षा विभाग के बड़े लोग जेल में बंद हैं. पैसे के बदले सरकारी स्कूलों में अयोग्य व्यक्तियों को शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा का बुनियादी ढांचा चरमरा रहा है और शिक्षा की गुणवत्ता हर दिन नये निचले स्तर पर पहुंच रही है. लेकिन अचानक स्कूल शिक्षा विभाग नींद से जागा है और उसने विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक बांटने का निर्णय लिया है.

शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर किया कटाक्ष

श्री अधिकारी ने कहा कि वह राज्य सरकार के इस कदम की सराहना करते हैं. साथ ही उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से छात्रों को स्कूल बैग, पेंसिल और ज्योमेट्री बॉक्स, रंगीन पेंसिल आदि जैसी अन्य चीजें वितरित करने का आग्रह किया और इसके बाद ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हालांकि, अभी आदर्श आचार संहिता प्रभावी है और मुख्यमंत्री एक जन प्रतिनिधि हैं. इसलिए नोटबुक के कवर पेज और अंदर के पेज पर मुख्यमंत्री की छवियों वाली नोटबुक वितरित करना आचार संहिता का उल्लंघन है. इस नोटबुक के जरिये छात्रों के अभिभावकों, जो मतदाता हैं, उनको प्रभावित करने का प्रयास किया गया है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, ‘मोदी की गारंटी’ का मतलब है सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डालना

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि इसलिए वितरण जारी रखने के लिए, स्कूल शिक्षा विभाग को ममता बनर्जी की तस्वीरों को हटाना चाहिए और इन नोटबुक्स पर स्वामी विवेकानंद और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की तस्वीर लगाकर वितरित करना चाहिए. उन्होंने इसे लेकर निर्वाचन आयोग व लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के विशेष पर्यवेक्षक का ध्यानाकर्षण किया है. इसे लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा गया है और वितरण पर रोक लगाने की मांग की गयी है.

WB News : अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल पर कसा तंज, ममता बनर्जी को अपनी तुलना केजरीवाल व सोरेन से नहीं करनी चाहिए

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola