मालदा में पांच लाख रुपये के नकली नोट बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2017 8:37 AM
विज्ञापन
मालदा : मालदा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर फिर से बड़े पैमाने पर नकली नोट बरामद किये गये हैं. बीएसएफ ने 4 लाख 98 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये. यह सभी नोट दो हजार रुपये के नये नोट हैं. रविवार तड़के कालियाचक थाना के मिल्की सुल्तानपुर इलाके से भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट बीएसएफ के […]
विज्ञापन
मालदा : मालदा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर फिर से बड़े पैमाने पर नकली नोट बरामद किये गये हैं. बीएसएफ ने 4 लाख 98 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये. यह सभी नोट दो हजार रुपये के नये नोट हैं. रविवार तड़के कालियाचक थाना के मिल्की सुल्तानपुर इलाके से भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट बीएसएफ के 24 नंबर बटालियन के जवानों ने इन नोटों को बरामद किया है. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश से जाली नोटों को पैकेट में भरकर भारतीय सीमा क्षेत्र में फेंक दिया गया था. कुछ तस्कर इन नोटों को लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे. तभी पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ जवानों ने इन पर धावा बोल दिया. तस्कर नोट के बंडल छोड़ जंगलों में फरार हो गये. बीएसएफ सूत्रों ने आगे बताया कि सभी नोटों को एक काले पैकेट में रखा गया था. खोलने पर ही दो-दो हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये गये. बीएसएफ ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही तस्करों की भी तलाशी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










