कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें
Updated at : 08 Apr 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, सांसद ने कहा विकास योजनाओं को समय पर पूरा करें खाताधारकों को उनके आधार नंबर के साथ जोड़ने में तेजी लायें सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागर में जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद कड़िया मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभागवार कार्यो […]
विज्ञापन
जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, सांसद ने कहा
विकास योजनाओं को समय पर पूरा करें
खाताधारकों को उनके आधार नंबर के साथ जोड़ने में तेजी लायें
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागर में जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद कड़िया मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभागवार कार्यो की समीक्षा की गयी. सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि विकास योजनाओं में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें.
विकास योजनाओं को समय पर पूरा करें. सभी योजना स्थल पर योजना का नाम, प्राक्कलित राशि व संवेदक का नाम का बोर्ड आवश्यक रूप से अंकित करें. सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को सीधे उनके बैंक खाता में दी जानी चाहिए. अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री बीरसेन बोयपाई को उन्होंने निर्देश दिया कि वे सभी खाताधारकों को उनके आधार नंबर के साथ जोड़ने में तेजी लायें. आये दिन बैंको में लिंक फेल होने की समस्या जलडेगा प्रमुख एमलेन कोंगाड़ी ने उठायी. एलडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र में उच्च स्तर पर कार्य चल रहा है, जल्द ही ऐसी समस्या से निजात मिलेगी.
उपायुक्त श्री दीप्रवा लकड़ा ने बताया कि 2012-13 की इंदिरा आवास की दूसरी बकाया किस्त की राशि भुगतान की समस्या दूर कर ली गयी है. साथ ही उन्होंने बताया कि सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना से खाद्य सुरक्षा योजना का जोड़ा जा रहा है इसके लिए सरकारी स्तर पर जोरों से कार्य प्रगति पर है. प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता मनोज हांसदा को निर्देश दिया गया कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले संवेदकों पर सरकारी राशि की वसूली के लिए अविलंब कार्रवाई करें. इनकॉन के प्रतिनिधि के साथ निर्माणाधीन सड़कों पर चर्चा करते हुए सांसद श्री मुंडा ने कार्य को तेजी लाने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि समन्वय स्थापित कर कार्य करें.
तभी समुचित विकास संभव है. गहरी जलापूर्ति योजना की समीक्षा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत गनौरी मोची के साथ की गयी. उपायुक्त ने कहा कि लंबित योजना एवं नये योजनाओं को प्रारंभ करने के लिए बोर्ड की अनुमति आवश्यक रूप से ली जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र के ऐसे बिचौलियों की पहचान करने का कहा जिनका दबदबा चल रही लगभग सभी योजनाओं में रहती है. ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. स्वागत भाषण उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने किया.
धन्यवाद ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलेश्वर महतो ने किया.
बैठक में मुख्य रूप से जिला वन पदाधिकारी विजय कुमार, आइटीडीए निदेशक राम सागर, डीआरडीए निदेशक पर्व चन्द्र कुंकल, जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शिवनन्दन बड़ाइक, सिविल सजर्न अखौरी नन्दन प्रसाद, डीइओ अपराजिता झा, डीएसइ रेणुका तिग्गा, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी, सभी प्रखंडों के प्रमुख सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




