मौसम: जानें झारखंड और बिहार में कब से आगे बढ़ेगा मॉनसून, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Monsoon Rain Alert by IMD

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : देश के कई राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है. वहीं, 23 जून 2026 के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की संभावना है. छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी ये इसी तारीख से आगे बढ़ सकता है. जानें किन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 18 से 22 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 23 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में जबकि 18 से 23 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. 18 से 22 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 18 से 19 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 18 से 19 जून और 22 से 23 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में जबकि 18 से 23 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा?

पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 से 19 जून के दौरान जबकि छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 18 से 23 जून तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 से 19 जून के दौरान जबकि छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 18 से 21 जून तक कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में होगी भारी बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 18 से 23 जून के दौरान अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, गंगा के मैदानी क्षेत्रों वाले पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 20 से 23 जून के दौरान और ओडिशा में 19 से 20 जून के दौरान कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : 70 से 80KM की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा, 18 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी, मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम के अलावा यहां होगी भारी बारिश

18 से 23 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान इन राज्यों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 18 से 20 जून के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. 18 और 19 जून को कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 20 जून को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola