बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र: 13,14,15,16, 17 और 18 अगस्त को भयंकर बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
पानी से भरी सड़क पर खड़े लोग, फोटो पीटीआई
उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान इसके और मजबूत होकर वेल-मार्क लो प्रेशर और उसके अगले 24 घंटों में गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने एक अन्य कम दबाव के क्षेत्र के कारण कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 13 से 18 अगस्त के बीच देश के विभिन्न राज्यों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
झारखंड में 13 से 16 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 13 से 18 अगस्त के दौरान व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जबकि 13 अगस्त और 15-16 अगस्त के दौरान अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 14 अगस्त को राज्य के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं.
बिहार में 14 से 17 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 13 अगस्त को छिटपुट जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. जबकि 14 से 18 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी. आईएमडी के अनुसार 14 से 17 अगस्त के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
पश्चिम बंगाल और ओडिशा का मौसम कैसा रहेगा?
- ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल: 13 अगस्त को कम दबाव के प्रभाव से दोनों राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
- उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 13 से 15 अगस्त और 17-18 अगस्त को भारी बारिश होगी, जबकि 16 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है.
- हवाएं: गांगेय पश्चिम बंगाल में 13 से 14 अगस्त के दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज झोंके वाली हवाएं चल सकती हैं.
राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना
- राजस्थान: 13 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश होगी.
- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब: 14 से 15 अगस्त के बीच अच्छी बारिश होगी. 14 से 18 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.
- उत्तर प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 13 से 18 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 13-14 अगस्त को गरज-चमक का अलर्ट है.
- पहाड़ी राज्य (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर): 13 से 18 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी। उत्तराखंड में 14, 16 और 17 अगस्त को तथा हिमाचल में 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है.
मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ) के मौसम का हाल कैसा रहेगा?
- मध्य प्रदेश: पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 14 अगस्त तक व्यापक वर्षा का अनुमान है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 और 16 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
- छत्तीसगढ़ और विदर्भ: छत्तीसगढ़ में 13 और 14 अगस्त को बहुत भारी वर्षा हो सकती है. 13 से 16 अगस्त के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है.
पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश)
- 13 से 18 अगस्त: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे हफ्ते व्यापक बारिश होगी.
- 15 से 18 अगस्त: असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.
पश्चिम एवं दक्षिण भारत के मौसम का हाल
- महाराष्ट्र और गुजरात: कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 13 से 14 अगस्त तक मूसलाधार बारिश होगी.
- दक्षिण भारत: तटीय कर्नाटक और केरल में 13 से 18 अगस्त के बीच भारी बारिश जारी रहेगी. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में 13 अगस्त को तेज धरातलीय हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










