कृषकों को डिजल उपलब्ध कराने की मांग
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

कृषकों को डिजल उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन
सिमडेगा. सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुंडेश्वर राम ने उपायुक्त को ज्ञापन सौप कर कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर चालकों को डब्बा में डीजल उपलब्ध कराने की मांग की है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सिमडेगा जिले में कृषि कार्य जोरों पर है, किंतु कृषकों को ट्रैक्टर चलाने के लिये पेट्रोल पंपो से डब्बा में डीजल नहीं दिया जा रहा है. कुलुकेरा, टैसारा से पैट्रोल पंप की दूरी 35 से 40 किलोमीटर है.उन्होंने खेती कार्य के लिए सुदूर ग्रामों के कृषकों को डिजल उपलब्ध कराने की मांग की है.मालूम हो कि पेट्रोल पंप संचालकों को वाहन के अलावा अलग से अतिरिक्त डिजल व पेट्रोल नहीं उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










