सिमडेगा में बालू लदे ट्रैक्टर ने गश्ती पदाधिकारी को मारी टक्कर, घायल
प्रतिकात्मक फोटो
सिमडेगा में अवैध बालू परिवहन की जांच के दौरान ट्रैक्टर ने पुलिस अधिकारी को टक्कर मार दी. घायल अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.
सिमडेगा: सिमडेगा में अवैध बालू परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के गश्ती पदाधिकारी को बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. घटना में सअनि अरुण कुमार सिंह घायल हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.
अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े गये
पुलिस के अनुसार सोमवार की रात करीब 1.30 बजे सूचना मिली थी कि दो ट्रैक्टरों से तामड़ा घाट स्थित पालामारा नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर खूंटीटोली की ओर ले जाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गश्ती पदाधिकारी सअनि अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ करीब 1.45 बजे खूंटीटोली चौक पहुंच वाहनों की जांच के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया. करीब दो बजे दो बालू लदे ट्रैक्टर तेज गति से आते दिखायी दिये. इनके आगे एक ग्रे रंग की डिजायर कार चल रही थी.
पुलिस के रोकने पर ट्रैक्टर तेज भगाये
पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया. लेकिन उसमें सवार दो लोग पुलिस को देख कर वाहन की गति बढ़ाते हुए फरार हो गये. इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया. आरोप है कि ट्रैक्टर चालकों ने पहले गति धीमी की. लेकिन अचानक दोनों ने वाहनों की रफ्तार बढ़ा दी.
ये भी देखें: सिमडेगा में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने दिए नियमित छापेमारी के निर्देश
ये भी देखें: जलडेगा में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध बालू का कारोबार
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गश्ती पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. पीछे आ रहा दूसरा ट्रैक्टर भी तेज गति से मौके से निकल गया. इस मामले मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपियों और घटना में प्रयुक्त वाहनों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










