सिमडेगा में चौकीदारों की परेड, गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सिम 27 | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने चौकीदार परेड आयोजित कर उन्हें अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और आपराधिक गतिविधियों की सूचना समय पर देने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना व ओपी में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना क्षेत्रों में कार्यरत चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ उनके कार्यों व दायित्वों की समीक्षा की गयी. परेड के दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया.

संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने का निर्देश

विशेष रूप से असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों की जानकारी तत्काल संबंधित थाना या ओपी को देने को कहा गया. चौकीदारों को क्षेत्र में होने वाले सामाजिक, धार्मिक समेत अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों की सूचना समय पर पुलिस को उपलब्ध कराने तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी किसी संभावित समस्या की पूर्व सूचना देने का निर्देश दिया गया. चोरी, मारपीट, आपसी विवाद, अवैध गतिविधियों अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं की जानकारी भी बिना विलंब पुलिस तक पहुंचाने को कहा गया.

अपराध नियंत्रण में चौकीदारों की अहम भूमिका

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाये रखने में सहयोग करने और आमलोगों को कानून के पालन के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया. पुलिस प्रशासन ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाये रखने और आमजनों की सुरक्षा में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण है. सभी चौकीदार पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखें.

ये भी देखें: सिमडेगा पुलिस की अपील: घर छोड़कर बाहर जाने से पहले थाना को दें सूचना

ये भी देखें: सिमडेगा में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, पुलिस ने शुरू की जांच


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola