सिमडेगा पुलिस की अपील: घर छोड़कर बाहर जाने से पहले थाना को दें सूचना

Updated:
विज्ञापन

फोटो सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लंबे समय के लिए घर से बाहर जाने पर नजदीकी थाने को सूचित करें ताकि पुलिस आपके घर की सुरक्षा और निगरानी कर सके।

विज्ञापन

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में चोरी संबंधी अपराधों की रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सिमडेगा पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके तहत पुलिस गश्ती बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को भी सुरक्षा संबंधी जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है.

बाहर जाने से पहले पुलिस को दें सूचना

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि वे किसी कारणवश लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो इसकी सूचना अपने निकटतम थाना या ओपी को अवश्य दें. सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना या ओपी की गश्ती टीम समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करेगी और बंद घरों की सुरक्षा पर नजर रखेगी, जिससे चोरी या अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की आशंका कम हो सके.

संदिग्ध गतिविधि दिखते ही पुलिस को बताएं

पुलिस ने लोगों से घर छोड़ने से पहले सभी दरवाजे, खिड़कियां और अन्य प्रवेश द्वार अच्छी तरह बंद करने की अपील की है. इसके अलावा विश्वसनीय पड़ोसियों या परिचितों को भी घर के लंबे समय तक बंद रहने की जानकारी देने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके. यदि किसी अज्ञात व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना, ओपी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करने की अपील की गई है.

सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह

सिमडेगा पुलिस ने घरों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी सलाह दी है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे अपराधियों के लिए निवारक साबित होते हैं और किसी भी घटना की स्थिति में अपराधियों की पहचान तथा अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराते हैं. कैमरों की नियमित जांच और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने पर भी विशेष जोर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: स्कूल में चोरी से मचा हड़कंप, चावल-दाल समेत नई साइकिलें ले उड़े चोर

नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी

पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. पुलिस और आम लोगों के आपसी सहयोग, सतर्कता तथा समय पर सूचना साझा करने से संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, जेवरात, नकदी और बाइक बरामद


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola