सिमडेगा पुलिस ने तेज की सत्यापन प्रक्रिया, समय-सीमा में निपटाए पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण-पत्र

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा पुलिस ने राइट टू सर्विस एक्ट के तहत पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन के आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया. इसकी एसपी ने पूरी जानकारी दी.

विज्ञापन

सिमडेगा: राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सिमडेगा पुलिस पासपोर्ट एवं चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन कार्य का निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन कर रही है. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देशन में आम नागरिकों को पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लंबित एवं नए आवेदनों का लगातार निष्पादन किया जा रहा है.

विज्ञापन

जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जुलाई तक पासपोर्ट सत्यापन के 850 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 843 आवेदनों का सत्यापन पूरा कर निष्पादन किया जा चुका है. शेष 7 लंबित आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जा रहा है. वहीं, चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए इसी अवधि में 3378 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 3297 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है. जबकि 81 आवेदनों का सत्यापन कार्य भी जल्द पूरा किया जा रहा है.

सभी आवश्यक दस्तावेज सही और पूर्ण रूप से जमा करें- एसपी

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि जिला पुलिस आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े.

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही और पूर्ण रूप से जमा करें तथा सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पुलिस को आवश्यक जानकारी और सहयोग समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जा सके.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola