स्कूल में चोरी से मचा हड़कंप, चावल-दाल समेत नई साइकिलें ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

सिम 26 | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के केरसई हाई स्कूल में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चावल, दाल और नई साइकिलें चोरी कर लीं। ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

सिमडेगा: केरसई प्रखंड के हाई स्कूल में चोरी की घटना सामने आयी है. चोरों ने विद्यालय में रखे मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल, दाल समेत अन्य खाद्यान्न सामग्री, नयी साइकिलें और जरूरी सामान चोरी कर ली. घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशि प्रसाद ने बताया कि स्कूल भवन की मरम्मत का कार्य चल रहा है. इसके कारण फिलहाल पुराने प्रखंड भवन में बच्चों की पढ़ाई संचालित की जा रही है. इस दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर विद्यालय का सामान चोरी कर ली.

घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देते हुए कार्रवाई की मांग की गयी है. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते विद्यालय परिसर नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है. परिसर में नियमित रूप से अड्डेबाजी होने के कारण पहले भी सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी जाती रही है.

लेकिन प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में नियमित पुलिस गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तथा चोरी में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola