शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
सिम 21 | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और दो बच्चों के पिता आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज था।
सिमडेगा: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है. न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सिमडेगा लाया गया.
शादी का वादा कर संबंध बनाया
डीएसपी मुख्यालय रनवीर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि महिला थाना में 10 जून 2026 को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए. बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और फरार हो गया.
मुंबई में छापेमारी कर हुई गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने एक से चार अगस्त तक मुंबई के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की. अभियान के दौरान आरोपी अनीश एक्का, निवासी खरवतौली, जामकोना (कुरडेग), को मुंबई के एक अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया.
ये भी पढ़े: Simdega News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में बिहार से गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज
डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी अभियान में वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक, महिला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
ये भी पढ़े:पुलिस जवान पर यौन शोषण का लगाया आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










