Simdega News: देर शाम को भी परिचालन रोके जाने से लोगों ने किया NH जाम
30,31 | Prabhat Khabar Network
रांची में छात्र आंदोलन के चलते सिमडेगा में बस सेवा रोके जाने से नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद यातायात बहाल हुआ।
सिमडेगा: रांची जानेवाली यात्री बसों का परिचालन प्रशासन द्वारा सोमवार की अहले सुबह से रोके जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. किंतु देर शाम को भी रांची जानेवाली बसों को रोके जाने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. नाराज लोगों ने स्टैंड के एक बस को सड़क पर खड़ा कर नेशनल हाइवे जाम कर दिया.
छात्र आंदोलन के बीच सिमडेगा-रांची मार्ग बाधित
इससे एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा. रांची में छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों को रांची जाने से रोकने के लिए सिमडेगा से रांची जाने वाली यात्री बसों समेत छोटे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी.
बसें नहीं चलीं, यात्रियों की ट्रेन-फ्लाइट छूटी
बसों का परिचालन बंद रहने से रांची जाने वाले यात्रियों को दिनभर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्रियों को जरूरी काम से रांची जाना था. जबकि कुछ यात्रियों की ट्रेन और फ्लाइट भी छूट गयी. शाम में भी बसों को रांची जाने की अनुमति नहीं मिलने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए बस स्टैंड के पास बस खड़ी कर एनएच को जाम कर दिया.
ये भी देखें : विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन सख्त, रांची जाने वाली बसों के परिचालन पर रोक, बस स्टैंड में खड़ी रहीं गाड़ियां
ये भी देखें : सिमडेगा में बालू लदे ट्रैक्टर ने गश्ती पदाधिकारी को मारी टक्कर, घायल
अधिकारियों की पहल से यातायात हुआ सामान्य
जाम की सूचना मिलने पर सदर सीओ इम्तियाज अहमद और थाना प्रभारी संजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क से बस हटवायी. इसके बाद एनएच पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










