रांची लाठीचार्ज के विरोध में सिमडेगा में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर, रोकी बसें

Updated:
विज्ञापन

फोटो सिमडेगा बस स्टैंड में प्रदर्शन करते भाजपाई | Prabhat Khabar Network

रांची लाठीचार्ज के विरोध में सिमडेगा में भाजपा का झारखंड बंद, बसें रुकीं और प्रदर्शन से जनजीवन प्रभावित। जानें पूरी खबर और सुरक्षा व्यवस्था का हाल।

विज्ञापन

सिमडेगा: रांची में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया गया. बंद के समर्थन में सिमडेगा में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बस स्टैंड परिसर में यात्री बसों का परिचालन रोककर बंद का समर्थन कराया.

सरकार करे छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के आंदोलन के प्रति समर्थन जताया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान पर नया मोड़ चौराहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन

इधर, केरसई में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकरआवागमन बाधित किया. भाजपा के बंद के आह्वान के कारण सिमडेगा शहरी क्षेत्र के बस पड़ाव से यात्री बसों का परिचालन प्रभावित रहा. बसों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर..झारखंड में छात्र आंदोलन व प्रदर्शन दौरान हुए लाठीचार्ज को देश भर का मुद्दा बनाएगी भाजपा

प्रशासन कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई. प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी गई, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola