छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान पर नया मोड़ चौराहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन

नया मोड़ कुज्जू चौराहा NH 33 कोर्ट सड़क जाम करते हुए भाजपा कार्यकर्ता /Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा द्वारा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आहूत झारखंड बंद का कुजू में व्यापक असर दिखा. नया मोड़ चौराहा पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

रामगढ़(कुजू) . छात्रों के साथ कथित बर्बरता के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का मंगलवार को कुजू में व्यापक असर देखने को मिला. बंद के समर्थन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नया मोड़ चौराहा को जाम कर दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया.

विज्ञापन

नया मोड़ चौराहा जाम

नया मोड़ चौराहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
नया मोड़ चौराहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

कुजू के नया मोड़ चौराहा जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. यातायात प्रभावित होने से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों जाम में फंसे रहे.

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर..झारखंड में छात्र आंदोलन व प्रदर्शन दौरान हुए लाठीचार्ज को देश भर का मुद्दा बनाएगी भाजपा

छात्रों के आवाज को दबाने की कोशिश

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा जिस तरह की कार्रवाई की गई, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. इसी के विरोध में पार्टी ने झारखंड बंद का आह्वान किया है. नेताओं ने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनके साथ न्याय करने की मांग की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola