राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में अंजलि रानी का जलवा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान
मेडल के साथ अंजलि रानी | Prabhat Khabar Network
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पतरातू की अंजलि रानी ने 82 किग्रा वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है।
पतरातू: पतरातू प्रखंड के सरैया टोला निवासी महेश प्रसाद की बेटी अंजलि रानी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पतरातू सहित पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अंजलि ने तीन स्वर्ण पदक जीते. अंजलि के कोच अखलाख खान ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.
अंजलि ने 82 किलोग्राम वर्ग की फुल पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कुल 352 किलोग्राम वजन उठा कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा साइड बेंच में 60 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 162.5 किलोग्राम वजन उठा कर उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया.
अंजलि के प्रदर्शन पर पिता महेश प्रसाद, गजानंद प्रसाद, गायत्री देवी, प्रभात कुमार, सिमरन कुमारी, अविनाश कुमार, जिला पार्षद राजाराम प्रजापति, संजय गुप्ता, धीरज कुमार, श्रीकांत प्रसाद, हरिहर प्रसाद, चक्रधर प्रसाद, विनोद प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, सुधीर प्रसाद ने बधाई दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए