रामगढ़ में निजी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ एबीडीएम की समीक्षा, 17 अगस्त तक हेल्थ लिंकेज पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 10 आर-9 बैठक में शामिल उपायुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ उपायुक्त ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 17 अगस्त तक हेल्थ लिंकेज पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है।

विज्ञापन

रामगढ़: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को निजी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई.

बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, एबीडीएम के नोडल ऑफिसर डॉ उदयशंकर श्रीवास्तव, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम व फार्मेसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे. उपायुक्त ने एबीडीएम के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अधिक लोगों को जोड़ने, मरीजों की आभा आइडी बनाने में तेजी लाने और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड को बढ़ावा देने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आभा के माध्यम से मरीज अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकेंगे. उपायुक्त ने स्वास्थ्य संस्थानों में इएमआर व्यवस्था प्रभावी करने व मरीजों को मोबाइल पर मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. हेल्थ लिंकेज शुरू नहीं करने वाले संस्थानों को 17 अगस्त तक शत-प्रतिशत लिंकेज पूरा करने को कहा.

समय-सीमा के बाद कार्रवाई, जुर्माना या संस्थान बंद करने की चेतावनी दी गयी. उपायुक्त ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सम्मानित करने और सभी फार्मेसी व दवा दुकानों को एबीडीएम प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड करने का निर्देश दिया. उन्होंने एबीडीएम को पारदर्शी, सुलभ व मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola