रामगढ़ में झामुमो ने मनाया CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 10आर-12- रामगढ़ झामुमो कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाते विनोद किस्कू व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

विज्ञापन

रामगढ़: झामुमो जिला कार्यालय रामगढ में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन सोमवार को मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू ने की. विनोद किस्कू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम केक काटा. इस दौरान हेमंत सोरेन की तस्वीर के समक्ष जन्मदिन की बधाई गीत गाया. और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जताया.

विज्ञापन

मौके पर विनोद किस्कू ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के लोगों को उनका हक मिल रहा है. पूरे झारखंड के विकास के लिए रोडमैप के तहत कार्य किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल झामुमो की सत्ता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और नये-नये तरीके से विकास कार्यों को रोकने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में सभी समाज के लोग भाईचारे के साथ रह रहे हैं. इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हेमंत सोरेन के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रार्थना की.

मौके पर संतोष कुमार संतु, विजय किस्कू, नरेश हांसदा, छेदी महतो, आसिफ इकबाल, सकलदेव करमाली, कमलेश पांडेय, अजय भोक्ता, मुमताज मंसूरी, अरूण बनर्जी, किशोर मोदक, सीता देवी, रीना देवी, प्रमिला देवी, रूबी देवी, मंतोष सिंह, विश्राम मांझी, बालदेव मुर्मू, बिट्टी खान, नितिश झा, राजेश पटेल, संजय, मो जावेद, सुनील कुमार, दियोलाल हांसदा, रामकुमार मांझी, आसिफ इकबाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola