Simdega: बैरिकेड तोड़ भाग रहा था पशु तस्कर, गाड़ी हुई खराब और जब्त हुए 6 गाय-भैंस

Updated:
विज्ञापन

तस्करों के पास से बरामद पशु

Simdega: सिमडेगा में बैरिकेड तोड़कर भाग रहे कथित पशु तस्करों की गाड़ी तकनीकी खराबी के कारण आगे नहीं बढ़ सकी. पुलिस ने मौके से वाहन जब्त कर 6 गाय-भैंस को बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रविकांत साहू की रिपोर्ट
Simdega: कोलेबिरा पुलिस ने अवैध पशु तस्करी की सूचना पर कार्रवाई कर मवेशियों से लदा एक पिकअप वैन पकड़ा है. वाहन से 3 भैंस और 6 गाय बरामद की गई हैं. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को पशु तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर रास्ते पर घेराबंदी कर दी. पुलिस को देखकर तस्कर ने पिकअप वैन से बैरिकेड तोड़ते हुए भागने की कोशिश की, जिससे बैरिकेड क्षतिग्रस्त भी हो गया. हालांकि, ब्रेकर के कारण वाहन में खराबी आ गई और कुछ दूर जाकर वाहन रुक गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ड्राइवर भागने में कामयाब

मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर भाग निकला. पुलिस ने पीछा किया और वाहन को पशुओं के साथ अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पिकअप वैन नंबर JH 01GE 1770 को जब्त कर उसमें लदे 3 भैंस और 6 गाय बरामद किए. दुर्घटनाग्रस्त होने से पिकअप में सवार पशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दो की हालत गंभीर देखते हुए पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया गया. थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें…

ट्रेलर की चपेट में आयए बुजुर्ग मोपेड सवार की हालत गंभीर

किसान पाठशाला से बदली किसान जीतवाहन नाग की किस्मत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola