Simdega News : पुलिस को देखते ही शराब छोड़ भागीं महिलाएं, कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
छापामारी करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब बिक्री और अड्डेबाजी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. पुलिस ने बरामद शराब को नष्ट कर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है.
सिमडेगा. जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. पुलिस की ओर से बाजार, हाट, पार्क सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार छापामारी और गश्ती की जा रही है.
आपके शहर में
डेली मार्केट से कॉलेज के पीछे तक छापेमारी
इसी क्रम में सिमडेगा थाना एवं पीसीआर गश्ती दल ने डेली मार्केट, बाजार टांड़, केला घाघ, कॉलेज के पीछे समेत विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस टीम को देखकर अवैध शराब की बिक्री कर रही कुछ महिलाएं मौके पर शराब छोड़कर फरार हो गईं. पुलिस ने मौके से बरामद अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार विनष्ट कर दिया.
अवैध शराब और अड्डेबाजी से बढ़ती है परेशानी
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध शराब की बिक्री और अड्डेबाजी से विधि-व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
सूचना देने की लोगों से अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या सेवन तथा अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. सूचना मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए