पति की मौत के बाद तीन बेटियों का सहारा बनी थी गुमटी, आग लगी तो 4 लाख का सामान जलकर राख
जले दुकान के समाने खड़ी दुकान की मालकिन | Prabhat Khabar Network
ठेठईटांगर के बाजार टोली में एक गुमटी दुकान में आग लगने से चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.
ठेठईटांगर. बाजार टोली में सोमवार की देर रात एक गुमटी दुकान में आग लगने से उसमें रखा करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद पीड़ित दुकानदार शिम्पी देवी के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
आपके शहर में
पति की मौत के बाद तीन बेटियों के भरण-पोषण के लिए चलाती थीं दुकान
जानकारी के अनुसार बाजार टोली निवासी शिम्पी देवी के पति की करीब एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी थी. उनकी तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं. बच्चों के भरण-पोषण और परिवार की आजीविका के लिए शिम्पी देवी बाजार टोली में गुमटी बनाकर दुकान चलाती थीं. बताया गया कि 30 अगस्त को वह दुकान बंद कर जरूरी काम से बाहर गयी थीं. रात करीब दो बजे उनके घर के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर पहुंचकर दुकान में आग लगने की जानकारी दी. इसके बाद शिम्पी देवी की सास ने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. साथ ही ठेठईटांगर थाना और अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गयी.
दमकल पहुंचने तक गुमटी और सामान जलकर खाक
दमकल के पहुंचने तक गुमटी और उसमें रखा लगभग सारा सामान जलकर खाक हो चुका था. 31 अगस्त को घटना की जानकारी मिलने पर शिम्पी देवी घर पहुंचीं. दुकान की जली हुई स्थिति देखकर वह फफक-फफक कर रो पड़ीं.
ये भी पढ़ें: भटकती महिला को पुलिस ने दिया सहारा, पहचान कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा
चार लाख रुपये के नुकसान का दावा, जांच की मांग
शिम्पी देवी ने बताया कि दुकान में करीब चार लाख रुपये का सामान रखा था, जो आग में पूरी तरह जल गया. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने तथा यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने ठेठईटांगर थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन से आवश्यक मदद की गुहार भी लगायी है.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा : सर्पदंश से 16 वर्षीय युवती की मौत, इलाज में देरी के आरोप पर बानो अस्पताल में हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए