जनसेवा और बूथ स्तर पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा बूथ स्तरीय सम्मेलन में संगठन सशक्तीकरण पर दिया गया जोर

विज्ञापन

कोलेबिरा. भाजपा कोलेबिरा व जलडेगा मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन लचरागढ़ स्थित प्रिंस चौक विवाह मंडप में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आम जनता के सुख-दुख में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों के साथ खड़ा रहे, तभी संगठन के प्रति लोगों का विश्वास व मजबूत होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा, आदिवासी और दलित वर्ग के लिए लगातार विकास व कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने कहा कि कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अत्यंत समर्पित और मेहनती हैं. उन्होंने कहा कि विधायक नहीं होने के बावजूद कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियां पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क और सेवा कार्यों में सक्रिय रहने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुजान जोजो ने किया. इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष दीपक पूरी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola