तीन लाभुक समिति के अध्यक्ष व सचिव पर प्राथमिकी

Updated at : 04 Apr 2015 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
तीन लाभुक समिति के अध्यक्ष व सचिव पर प्राथमिकी

सिमडेगा : सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी बंधन लौंग ने तीन लाभुक समिति के अध्यक्ष व सचिव पर योजनाओं में गड़बड़ी करने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पाकरटांड़ पंचायत के गोठाइटांगर में मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत योजना संख्या 10/07-08 में तोबियस कुल्लू के खेत […]

विज्ञापन
सिमडेगा : सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी बंधन लौंग ने तीन लाभुक समिति के अध्यक्ष व सचिव पर योजनाओं में गड़बड़ी करने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पाकरटांड़ पंचायत के गोठाइटांगर में मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत योजना संख्या 10/07-08 में तोबियस कुल्लू के खेत में कूप निर्माण की योजना है.
जिसकी प्राक्कलित राशि 65 हजार है. लाभुक समिति के अध्यक्ष तोबियस कुल्लू व सचिव द्वारिका सिंह द्वारा 57500 रुपये की निकासी की जा चुकी है. किंतु अध्यक्ष व सचिव द्वारा अब तक संपूर्ण मस्टर रोल बिल एवं एमपी अद्यतन कराते हुए कार्यालय में जमा नहीं किया गया है. इसी प्रकार योजना संख्या 05/07-08 के तहत आरसी प्राथमिक विद्यालय सीरूपरिधिया में 442000 की योजना थी.
जिसके विरुद्ध लाभुक समिति के अध्यक्ष अलबिनुस सोरेंग व सचिव अमरूस कुल्लू द्वारा 418400 की निकासी कर ली गयी है. वहीं जोकबहार पंचायत के मांझीटोली में योजना संख्या 07/07-08 के तहत 65000 रूपये में कूप निर्माण किया जाना था.
जिसमें लाभुक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह व सचिव मुनेश्वर पेठाई द्वारा 57500 की निकासी की जा चुकी है. किंतु अब तक मस्टर रोल बिल एवं एमपी अद्यतन कराते हुए कार्यालय में जमा नहीं किया गया है. योजनाओं में गड़बड़ी को देखते हुए ही बीडीओ बंधन लौंग ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola