ePaper

साहिबगंज में ग्रिल में सिर फंसने से नर्सरी के बच्चे की मौत, हॉस्टल में रहकर पढ़ता था छह साल का ताला बाबू

Updated at : 28 Apr 2024 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे के साथ उसकी मां

अस्पताल में बच्चे के साथ उसकी मां

साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड में खिड़की की ग्रिल में सिर फंसने से नर्सरी के बच्चे की मौत हो गयी है. छह साल का ताला बाबू स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ता था. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड अंतर्गत भगैया के उपरबंधा गांव में संचालित ऑक्सफोर्ड कैम्ब्रिज स्कूल में खिड़की की ग्रिल में सिर फंसने से नर्सरी के छह वर्षीय छात्र ताला बाबू की मौत हो गयी. ग्रिल में सिर फंसने के बाद जब बच्चा रोने लगा तब स्कूल संचालक समेत अन्य को जानकारी मिली. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि नर्सरी का छात्र ताला बाबू स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था.

ग्रिल में फंस गया था बच्चे का सिर
ऑक्सफोर्ड कैम्ब्रिज स्कूल के संचालक कुमार निशात ने इस संबंध में बताया कि खैरबनी गांव निवासी चार्लिस बास्की का 6 वर्षीय पुत्र ताला बाबू विद्यालय के हॉस्टल में नर्सरी में पढ़ रहा था. रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर हमलोग गये तो देखा कि ताला बाबू का सिर खिड़की की ग्रिल में फंसा हुआ है. इसके बाद ग्रिल को काटकर उसके सिर को बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ मोहन मुर्मू ने जांच के बाद ताला बाबू को मृत घोषित कर दिया.

Also Read: साहिबगंज में डीबीएल के पुल निर्माण साइट पर हादसा, एक मजदूर की मौत, 2 घायल

सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे सदर अस्पताल
साहिबगंज के इस हॉस्टल की इस घटना की सूचना मिलते ही छत्र ताला बाबू की मां मेरी मुर्मू सहित अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. यहां अपने बेटे के शव को देखते ही मेरी मुर्मू व परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. इससे पूरा परिसर गमगीन हो गया. ताला बाबू के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया. टीम में डॉ मोहन मुर्मू, डॉ विवेकानंद मंडल एवं डॉ फरोग हसन थे. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने छात्र के शव को अंतिम संस्कार देने के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: पिता को आया हार्ट अटैक, बेटा लेकर निकला अस्पताल, 20 मिनट तक बंद रहा रेलवे फाटक, मनोज दास की चली गयी जान

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola