अवैध संबंध के कारण हुई बिहारी की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

नयी बात . मृतक के पिता ने पुलिस के समक्ष किया बड़ा खुलासा साहिबगंज : प्रेमनगर मुहल्ले के निवासी बिहारी मंडल की हत्या मामले में मृतक के पिता पूरणमासी मंडल ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि एक महिला ने बिहारी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था. काफी दिनों तक उसके […]
विज्ञापन
नयी बात . मृतक के पिता ने पुलिस के समक्ष किया बड़ा खुलासा
साहिबगंज : प्रेमनगर मुहल्ले के निवासी बिहारी मंडल की हत्या मामले में मृतक के पिता पूरणमासी मंडल ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि एक महिला ने बिहारी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था.
काफी दिनों तक उसके संबंध भी थे. लेकिन काफी दिन पहले बिहारी ने उस महिला से अपना संबंध तोड़ लिया था. लेकिन मंगलवार को उस महिला ने फिर उनके बेटे को चंगुल में फंसा कर उसकी हत्या कर दी है. उन्होंने कहा है कि साहिबगंज जिरवाडी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर मुहल्ले से बिहारी मंडल नाम का युवक रविवार को शाम से लपाता था. जिसका शव मंगलवार की शाम परिजनों ने बरामद किया. कहा है कि बिहारी उनका छोटा बेटा था. रविवार को शाम को वह अपनी पत्नि से क्रशर मशीन जाने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन रात में घर वापस नहीं आने पर सबने सोचा कि मशीन पर कुछ काम आ गया होगा, सुबह आ जायेगा. जब सुबह भी वापस नहीं आया तो हमने उसकी खोजबीन शुरू की.
सबसे पहले वह शंभू से क्रेशर प्लांट पर गये क्योंकि बिहारी वहीं काम करता था, वहां के नाइट गार्ड शिवकुमार ने बताया कि बिहारी मशीन पर नहीं आया है, तब वह आइटीआइ कॉलेज के पास शराब पट्टी गये तो वहां पता चला कि एक महिला के साथ कल शाम यहां शराब पीया और अपनी साइकिल और जूता वहीं छोड़ कर उक्त महिला के साथ चला गया. साथ ही इनका पिता का कहना है कि मेरा बेटा को झरना टोली की एक महिला अपने चंगुल में फंसा कर रखी थी. मेरा बेटा उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था, पहले उनके बेटे का संबंध उस महिला से था लेकिन जबसे उसे उस महिला का और लोगों से संबंध होने की बात उसे पता चला तो वह उस औरत के चंगुल से निकल गया था. लेकिन रविवार को वह औरत उसके साथ शराब पी और अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या करवा दी.
बिहारी की कमाई से चलता था घर
बिहारी मंडल ट्रैक्टर चला कर अपना और अपने पूरे परिवार का निर्वहन करता था. तीन भाइयों में सबसे छोटा था. लेकिन कमाने वाला वह इकलौत संतान था उसने अपने पीछे दो बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है. पत्नि उषा देवी और भाई रामविलास मंडल का रो-रो कर बुरा हाल है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी ॠषिकेश राय ने बताया कि अवैध संबंध में बिहारी मंडल की हत्या की गई है. उसके पिता के ब्यान पर एक महिला व पुरूष के ऊपर धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.अभियुक्त को पकड़ने के लिये छापामारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










