अलग-अलग योजनाओं के तहत 700 आवास बनकर तैयार

साहिबगंज (फाइल फोटो)
अबुआ आवास योजना अंतर्गत विशेष अभियान कार्यक्रम जिले के नौ प्रखंड में 6 से 23 अप्रैल तक चला
साहिबगंज
आवास योजना अंतर्गत विशेष अभियान कार्यक्रम जिले के नौ प्रखंड में छह से 23 अप्रैल तक चला. इसमें अबुआ आवास योजना 2023-24 में पूरे जिले के नौ प्रखंडों में 7795 योजनाएं स्वीकृत की गयीं. इसके तहत अभियान में 134 आवास पूर्ण हुए. अबतक 5577 आवास बन गये. 2024-25 में कुल आवास 20298 स्वीकृत हुए, जिसमें अभियान के तहत 366 आवास बने. जबकि अबतक 5602 बन गये हैं. पीएम जनमन आवास योजना में कुल आवास 9702 स्वीकृत हुई थी. अभियान के तहत 200 आवास बने जबकि अबतक 2761 आवास बने गये हैं. पंचायतवार प्रगति समीक्षा के बाद डीडीसी सतीश चन्द्रा ने कहा कि कार्य तो हुआ है. लेकिन संतोषजनक नहीं है.
450 लाभुकों को भेजा गया नोटिस :छह से 23 अप्रैल तक चले विशेष अभियान में आवास पूर्ण नहीं करने वाले 450 लाभुकों को नोटिस भेजा गया है. इनमें अभियान के दौरान प्रगति नहीं पाए जाने वाले पंचायत कर्मी के विरुद्ध स्पष्टीकरण करने तथा वेतन कटौती करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया. साथ ही इस अभियान को 15 मई 2026 तक करने का निर्देश डीडीसी द्वारा दिया गया. अभियान के दौरान राशि लेकर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुक को नोटिस निर्गत किया गया. जिन लाभुकों ने अभी आवास निर्माण नहीं किया और राशि भी वापस नहीं करने को तैयार है, उन लाभुकों के विरुद्ध सर्टिफिकेट मामला दर्ज करने की बात कही गयी है. आवास पूर्ण नहीं करने वाले से पैसा वापस लेने की बात कही गयी.
अबुआ आवास 2023-24 : प्रखंड का नाम – स्वीकृत आवास – बना आवास- पूर्ण आवास बरहेट – 947- 11- 755 बरहरवा- 1337- 32- 962 बोरियो – 730- 11- 535 मंडरो – 559- 07- 286 पतना – 559- 06- 440 राजमहल – 1088- 19- 745 साहिबगंज – 581- 08- 376 तालझारी – 622- 20- 443 उधवा – 1332- 20- 1035 कुल आवास – 7795- 134- 5577 अबुआ आवास 2024-25 : प्रखंड का नाम -स्वीकृत आवास – बना आवास- पूर्ण आवास बरहेट – 4514- 100- 1149 बरहरवा- 2400- 42- 811 बोरियो – 2691 – 40- 498 मंडरो – 1142 – 11- 193 पतना – 2048 – 27- 402 राजमहल – 2417 – 34- 950 साहिबगंज – 876 – 06- 119 तालझारी – 2133- 63- 617 उधवा – 2077- 43- 863 कुल आवास – 20298- 366- 5602 पीएम जनमन आवास प्रखंड का नाम – स्वीकृत आवास – बना आवास- पूर्ण आवास बरहेट – 4064- 94- 1044 बरहरवा- 56- 03- 16 बोरियो – 1596- 53- 463 मंडरो – 1005- 26- 369 पतना – 1188- 22- 443 राजमहल – 39- 01- 30 तालझारी – 1756 – 01- 396 कुल आवास – 9702- 200- 2761प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










