बिशनपुर में शराबी पिता ने कुल्हाड़ी से की अपने 21 वर्षीय बेटे की हत्या, आरोपी मौके से फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

विज्ञापन

पंचनामा करती पुलिस मौके पर उपस्थित भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज के बिशनपुर में शराब के नशे में धुत पिता ने सोते हुए बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी मौके से फरार है और पुलिस तलाश कर रही है.

विज्ञापन

साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर में रविवार देर रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपने 21 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, बिशनपुर निवासी मुजाहिरुल हक(65) रविवार की रात करीब 10:30 बजे शराब पीकर घर पहुंचा. उस समय उसका बेटा सफीकुल इस्लाम अपने पलंग पर सो रहा था. नशे में धुत पिता ने अचानक कुल्हाड़ी उठाई और सोते हुए बेटे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में सफीकुल के सिर और गले पर गंभीर चोटें आईं. परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घायल अवस्था में सफीकुल को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जंगीपुर रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार आरोपी ने बेटे पर हमला करने के बाद पत्नी अमीना बीबी पर भी हमला करने की कोशिश की. इसी दौरान बेटी सबीना खातून की नींद खुली और उसने शोर मचाया. शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ देख आरोपी मुजाहिरुल हक कुल्हाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. साथ ही परिजनों ने बताया कि मुजाहिरुल हक आए दिन शराब पीकर घर में मारपीट और झगड़ा करता था. कुछ वर्ष पूर्व भी मारपीट के कारण मामला थाना पहुंचा था जहां आपसी समझौता के बाद मुजाहिद को कड़ी चेतावनी दी गई थी. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. मां, बहन और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में मातम का माहौल है. चार अस्पतालों से रेफर, रास्ते में तोड़ा दम घायल अवस्था में सफीकुल इस्लाम को परिजन सर्वप्रथम कल्याण अस्पताल केंदुआ ले गए. वहां से रेफर होने के बाद उसे बरहरवा अस्पताल ले गया. जहां से फरक्का स्थित हयात नर्सिंग होम ले जाया गया. वहां से भी रेफर के पश्चात उसे धुलियान डाकबंगला स्थित ओटू अस्पताल ले जाया गया. लेकिन युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वहां से भी रेफर कर दिया. जंगीपुर ले जाने के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी इधर, सूचना मिलते ही सोमवार सुबह रांगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. एसआई महेश कुमार और एसआई विजय यादव सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और साक्ष्य जुटाए. रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola